Type Of Network in hindi (नेटवर्क के प्रकार) 

  • PAN (Personal Area Network)
  • LAN (Local Area Network)
  • MAN (Metropolitan Area Network)
  • WAN (Wide Area Network)

type of network,type of network in hindi,type of network by semant sir

Personal Area Network in hindi

  • Personal Area Network इस network की range काफी ज्यादा छोटी होती है। 
  • पर्सनल एरिया नेटवर्क को उपयोग पर्सनल उपयोग के लिए कंप्यूटर डिवाइस को कनेक्ट करने में किया जाता है| इस network को केवल एक ही person के द्वारा use किया जा सकता है। इसकी रेंज maximum लागभग 10 मीटर तक ही होती है।
  • इस नेटवर्क की खोज Thomas Zimmerman ने की थी। ये Bell Laboratories के वैज्ञानिक थे

pan network, personal area network,personal area network in hindi,personal area network by semant sir

Type of Personal Area Network

  1. Wired Personal Area Network – वायर्ड पर्सनल एरिया नेटवर्क को USB का उपयोग करके बनाया जाता है|
  2. Wireless Personal Area Network – यह एक short range area नेटवर्क है| वायरलेस पर्सनल एरिया नेटवर्क को केवल वायरलेस Technology जैसे   Wi-Fi, Bluetooth का उपयोग करके बनाया गया है|

Advantages of PAN

  • इसके network को आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति use नहीं कर सकता।
  • इसमें अलग से किसी network को connect करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
  • ये network किसी भी तरह के data को transfer कर सकते है।
  • इस network को use करना काफी ज्यादा आसान होता है।

Disadvantages of PAN

  • एक समय पर इस network को केवल एक ही इंसान use कर सकता है।
  • PAN नेटवर्क की range काफी ज्यादा काम होती है।
  • इसमें Data transfer की speed काफी ज्यादा slow होती है।

LAN (Local area network) in hindi

  • LAN का full form Local area network है यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसका प्रयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटर तथा अन्य device जैसे printer को जोड़ने के लिए किया जाता है| 
  • LAN का इस्तेमाल data को share करने, data को store करने तथा document को print करने के लिए किया जाता है।
  • दूसरे नेटवर्क की तुलना में LAN को create करना बहुत ही सस्ता होता है।
  • इस तरह के network आपको school, colleges, office आदि में देखने को मिल जाते है।
  • इसमें data transfer की speed बहुत ज्यादा होती है।
  • LAN को बनाने के लिए बहुत बड़े software का इस्तेमाल नहीं किया जाता। LAN में कंप्यूटरों को आपस मे जोड़ने के लिए hub, switch, network adapter, router और Ethernet cable का प्रयोग होता है।
  • इसमें बाहरी नेटवर्क (internet) से connect नहीं किया जाय तो भी ये आपसे में connect computer में डाटा share कर सकते है
  • इसमें डाटा सुरक्षित रहता है |

lan, LAN, local area network,local area network in hindi

Advantages of LAN

  • इसके द्वारा हम Internet को भी share कर सकते है।
  • इसमे एक computer से दुसरे computer में data को बड़ी ही आसानी से शेयर कर सकते है।
  • इसके द्वारा software program को share कर सकते है।
  • LAN को बनाना काफी ज्यादा आसान होता है।

Disadvantages of LAN

  • LAN का area बहुत ही छोटा होता है इसलिए हम छोटे एरिया में ही Data को share कर सकते है।
  • इस network में virus या malware attack हो सकता  है।
  • इसमें Server Area के crash होने की संभावना बनी रहती है।
  • इसमें security अच्छी नहीं होती है। अर्थात इसको hack कर पाना आसान होता है।

MAN (Metropolitan Area Network)

इसका पूरा नाम Metropolitan Area Network हैं यह एक ऐसा उच्च गति वाला नेटवर्क है जो आवाज, डाटा और इमेज को 200 मेगाबाइट प्रति सेकंड या इससे अधिक गति से डाटा को 75 कि.मी. की दूरी तक ले जा सकता है। यह लेन (LAN) से बड़ा तथा वेन (WAN) से छोटा नेटवर्क होता है।
Its full name is Metropolitan Area Network. it is a high-speed network that can transmit voice, data and images at a speed of 200 megabits per second or more at a speed of 75 km. Can be taken up to a distance. It is bigger than LAN and smaller than WAN

MAN network,metropolitan area network,metropolitan area network in hindi

  • इस नेटवर्क का structure काफी जटील (complex) होता है। इस नेटवर्क का उपयोग ज्यादातर city, towns, और buildings में किया जाता है।
  • यह नेटवर्क LAN की तुलना में बड़े एरिया (large area) को कवर करता है। यह Point-to-point कनेक्शन का उपयोग करता है। MAN नेटवर्क यूजर को बेहतर connectivity प्रदान करता है।
  • यह नेटवर्क devices को कनेक्ट करने के लिए wires, cables और modem जैसे devices का प्रयोग करता है। यह private data को स्टोर करने में मदद करता है।
  • यह नेटवर्क 5 से 50 किलोमिटर के area को कवर करता है। इस नेटवर्क का setup करना काफी आसान है लेकिन इसे मेन्टेन करना काफी मुश्किल है।

Features of MAN in hindi

  • MAN नेटवर्क 50 से 75 किलोमिटर तक के range को कवर कर सकता है।
  • इस नेटवर्क में optical fiber का प्रयोग किया जाता है जिसकी वजह से यह यूजर को बेहतर connectivity प्रदान कर पाता है।
  • यह डेटा को तेज गति से transfer कर सकता है।
  • यह नेटवर्क reliable होते है।

Disadvantages of MAN in hindi

  • LAN के अपेक्षा MAN large होता है इस लिए  MAN नेटवर्क का structure जटील (complex) है।
  • LAN की तुलना में MAN नेटवर्क में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड धीमी (slow) होती है।
  • इस नेटवर्क में hackers attack कर सकते है।
  • इस नेटवर्क को manage करना मुश्किल है।

WAN (Wide Area Network) in hindi

  • WAN का पूरा नाम Wide Area Network होता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसकी range (सीमा) बहुत ही अधिक होती है। यानी यह बड़े छेत्र (large area) को cover करता है। इस नेटवर्क में बहुत सारें LAN और MAN शामिल रहते है।
  • इस नेटवर्क को टेलीफोन लाइन, फाइबर ऑप्टिक, और सैटेलाइट लिंक का उपयोग करके बनाया जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर बड़े बैंक और कंपनियों में किया जाता है।
  • WAN को LAN of LANs भी कहा जाता है। इसे हम इंटरनेशनल नेटवर्क भी कहते है। क्योंकि यह नेटवर्क state to state और country to country की connectivity की सुविधा प्रदान करता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण internet है। दुनिया के किसी भी कोने से आप internet को access कर सकते है।
  • MAN की तुलना में WAN अधिक दूरी को cover करता है। यह 1000 किलोमिटर या उससे अधिक range को कवर करता है।
  • यह नेटवर्क एक डिवाइस को दुसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए TCP/IP protocol का उपयोग करता है।
  • यह नेटवर्क यूजर को बेहतर connectivity और सुरक्षा प्रोवाइड करता है। इस नेटवर्क को set up करने में ज्यादा पैसो का खर्चा आता है।
  • वाइड एरिया नेटवर्क में स्विच, राउटर, फायरवॉल, और मॉडेम जैसे डिवाइसों का इस्तेमाल किया जाता है। यह नेटवर्क LAN और MAN नेटवर्क बनाने में मदद करता है।
  • यह नेटवर्क पुरे geographical area को कवर करता है जिसकी मदद से यूजर किसी भी city , state और country में डेटा को ट्रांसफर कर सकता है। इस नेटवर्क का सबसे अच्छा उदहारण internet है।

wan network, wide area network,wide area network in hindi

Features of WAN in Hindi – WAN की विशेषताएं

  • वाइड एरिया नेटवर्क सबसे बड़ा नेटवर्क है इस नेटवर्क की capacity काफी ज्यादा होती हैजिसके करण WAN नेटवर्क city, state और country को कवर कर सकता है।
  • यह नेटवर्क telephone network, cabled system और satellites का उपयोग करके कनेक्शन को स्थापित (established) करता है।
  • यह नेटवर्क डेटा को exchange करने में मदद करता है।
  • इस नेटवर्क का उपयोग करके यूजर large area में डेटा और फाइलों को शेयर कर सकता है।

Advantages of WAN in Hindi – WAN के फायदे

  • WAN network यूजर को high bandwidth प्रदान करता है।
  • WAN, LAN और MAN की तुलना में बड़े एरिया को कवर करते हैं इसलिए WAN की Bandwidth भी अन्य नेटवर्क की तुलना में उच्च होती है.
  • WAN network geographical area को कवर करता है और इसकी range 2000 किलोमिटर से अधिक होती है।
  • WAN network user और organization को दुनिया के साथ कनेक्ट करता है।
  • WAN network productivity को increase करने में मदद करता है।
  • WAN network की मदद से आप किसी दूर शहर या दुसरे देश में रहने वाले व्यक्ति से इस प्रकार से बातें कर सकते हो जैसे कि वह आपके सामने बैठा हो. जैसे कि विडियो कालिंग.
  • WAN network आपको Server से Updated फाइल और डेटा को प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है. यदि Server में डेटा अपडेट किया जाता है तो कनेक्टेड सभी डिवाइस आसानी से उस फाइल को प्राप्त कर सकते हैं.
  • WAN network नेटवर्क की मदद से आप अन्य यूजर के साथ सॉफ्टवेयर और अन्य कंप्यूटर संसाधनों को साझा कर सकते हैं.

WAN के नुकसान (Disadvantage of Wide Area Network)

  • WAN नेटवर्क में यूजर की Security की समस्या रहती है, इस नेटवर्क में डेटा चोरी और डेटा को नुकसान पहुँचने की समस्या बनी रहती है. आपने देखा कि होगा इन्टरनेट के द्वारा लोग कैसे फ्रॉड करते हैं. हालाँकि कंपनी यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अनेक सुविधा प्रदान भी करती हैं.
  • चूंकि WAN नेटवर्क सुरक्षा समस्या का सामना करता है, इसलिए इंटरनेट पर डेटा स्थानांतरण की सुरक्षा के लिए फ़ायरवॉल और एंटीवायरस जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करना WAN की एक बुनियादी आवश्यकता है.
  • WAN को मैनेज करना बहुत ही जटिल कार्य है. प्रबंधक को यह सुनिश्चित करना होता है डेटा सेंटर चालू है और 24/7 चल रहा है. अगर कुछ भी देर के लिए डाउनटाइम आता है तो करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.
  • चूँकि वाइड एरिया नेटवर्क बहुत बड़ा होता है इसलिए शुरुवात में इसे Setup करने में खर्चा भी अधिक आता है.
  • WAN में ज्यादा मात्रा में traffic होता है।
  • LAN की तुलना में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड धीमी है।
  • इस नेटवर्क में ज्यादा error देखने को मिलते है।